Home
🔍
Search
Videos
Stories
Breaking news

राशन का इंतजाम तेजी से पूरा, जल्द सभी दुकानों में मिलेगा चावल

रायपुर जिले में अप्रैल महीने के राशन के लिए तैयारी तेजी से चल रही है। खाद्य नियंत्रक श्री भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि अब तक करीब 78.87 प्रतिशत खाद्यान्न का भंडारण हो चुका है। बाकी बचा हुआ राशन भी जल्द ही दुकानों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए छुट्टी के दिन भी वेयरहाउस खोले जा रहे हैं, ताकि 14 अप्रैल तक सभी दुकानों में पूरा स्टॉक पहुंच सके।

कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए राशन की कमी हुई थी, लेकिन अब स्थिति को तेजी से सुधारा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सभी हितग्राहियों को समय पर राशन मिलने लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button