Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

पुलिसिंग में कसावट लाने पुलिस कमिश्नर ने 62 पुलिसकर्मियों को लाइन से दी विभिन्न थानों में पोस्टिंग, देखें लिस्ट…

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिसिंग में कसावट के लिए 62 पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में पोस्टिंग दी है।

देवेंद्रनगर, गंज, मौदहापारा,गोल बाजार,आजाद चौक,सरस्वती नगर, कबीर नगर, उरला, पंडरी थानों में चार-चार आरक्षकों को रक्षित केंद्र से भेजा गया है। इनमें महिला आरक्षक भी शामिल हैं। वहीं कमल विहार चौकी और एक्सप्रेस वे– तिराहा पुलिस चौकी केंद्र में भी रक्षित केंद्र से एक-एक एएसआई,एक-एक प्रधान आरक्षक और चार-चार आरक्षकों की पोस्टिंग की गई है।

नव निर्मित पुलिस उपायुक्त कार्यालयों का भी ऑफिशियल कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उनमें स्टाफ की तैनाती कमिश्नर संजीव शुक्ला ने दी है। जिसके तहत, उपायुक्त कार्यालय, उत्तर, मध्य,पश्चिम, सायबर एवं क्राइम में पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग दी गई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों और सहायक पुलिस उपायुक्तों के कार्यालयों में भी पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग दी गई है।

देखिये आदेश की कॉपी-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button