Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

रायपुर में चिंतन शिविर 3.0 का आगाज, विकसित छत्तीसगढ़ के विजन पर होगा मंथन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजधानी रायपुर स्थित आईआईएम में आज से दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 की शुरुआत हो चुकी है। शिविर में मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल की मौजूदगी में विकसित छत्तीसगढ़ के विजन, सुशासन, नीति निर्माण, नवाचार और परिणाम आधारित प्रशासन जैसे विषयों पर व्यापक मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही कृषि, उद्योग, निवेश, पर्यटन, खेल, टेक्नोलॉजी और जनसेवा से जुड़े विषयों पर नई रणनीतियां तैयार की जाएंगी।

चिंतन शिविर की खास बात यह है कि इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मंत्रियों का मार्गदर्शन करेंगे। आध्यात्मिक गुरु गौर गोपाल दास जीवन मूल्यों, सकारात्मक नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान देंगे। नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर भविष्य की शासन व्यवस्था, तकनीक और नवाचार आधारित प्रशासन पर अपने विचार रखेंगे।

अर्थशास्त्री डॉ. रमेशचंद ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने देंगे ट्रेनिंग

नीति आयोग के सदस्य एवं कृषि अर्थशास्त्री डॉ. रमेश चंद कृषि, किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के विषय पर संबोधित करेंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के पूर्व सचिव सुमन बिल्ला पर्यटन और सेवा क्षेत्र में रोजगार एवं निवेश की संभावनाओं पर व्याख्यान देंगे। वहीं ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग नेतृत्व, उत्कृष्ट प्रदर्शन और लक्ष्य हासिल करने के अपने अनुभव साझा करेंगे।

शिक्षाविद डॉ. सहस्रबुद्धे सुशासन और प्रभावी प्रशासन पर रखेंगे विचार

इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद एवं शिक्षाविद डॉ. विनय सहस्रबुद्धे सुशासन, नेतृत्व और प्रभावी प्रशासन पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। सरकार का उद्देश्य इस चिंतन शिविर के माध्यम से विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, निर्णय प्रक्रिया को तेज बनाना और नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी व जवाबदेह कार्यसंस्कृति को और मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button