Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

जन-जन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता:विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

बसना। नगर के मंगल भवन में आज विकासखंड स्तरीय ‘स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला’ का भव्य आयोजन किया गया। समस्त ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति तथा सोसायटी फॉर एक्शन इन कम्युनिटी हेल्थ (SHSRC) रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना व दीप प्रज्ज्वलन किया ।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ गांव से ही समृद्ध भारत का निर्माण संभव है। स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सीधे मंच पर रखने का अवसर देना और अधिकारियों को जमीनी स्तर की चुनौतियों से अवगत कराना है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डॉ. अग्रवाल ने पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समितियों से आह्वान किया कि वे शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा ग्रामीण अंचलों में दी जा रही सेवा भावना की सराहना करते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम और पोषण के प्रति निरंतर जनजागरूकता फैलाने पर बल दिया।

समारोह के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वास्थ्य मेले में लगाए गए विभिन्न चिकित्सा और जागरूकता स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर पहुंचकर वहां उपलब्ध दवाइयों, जांच उपकरणों और उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से संवाद कर ग्रामीणों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष बसना नरेन्द्र यादव,सभापति जनपद पंचायत बसना प्रकाश सिन्हा,कोषाध्यक्ष भाजपा बसना अमृत चौधरी,अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा राकेश भारतीय,महामंत्री युवा मोर्चा बसना नवीन भट्ट,एएनएम (ANM) उषा लहंगे,महिला बाल विकास विभाग गरिमा कैवर्त,महिला बाल विकास विभाग उमा पटेल,जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम जागृति बरेठा,जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम शीला सार्वा,प्रधानपाठक शीतलपुर अशोक कुमार पटेल,बुन्दा पटेल ,सरायपाली लोचना सोना,मंच संचालक जोक सिंग,जिला सह संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदीप दास राजन,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा पटेल,मनोरोग विशेषज्ञ दिव्यानी सेन,प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं अध्यक्ष सरपंच संघ बसना लखन पटेल ,सचिव सरपंच संघ मिश्रा दीप,अध्यक्ष सर्व आदिवासी गोंड़ समाज बसना पाण्डव नाग सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सक, मितानिन बहनें और क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button