Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अतिरिक्त मुख्य सचिव, डॉ. रोहित यादव-डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत दो अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (एपेक्स स्केल) और दो अधिकारियों को प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के 13 अक्टूबर 2026 के पत्र के आधार पर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव वेतनमान में दो-दो रिक्तियों का निर्धारण किया गया था। इसी के तहत इन अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत कर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।

अपर मुख्य सचिव (पे मैट्रिक्स लेवल-17) में पदोन्नति के तहत मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को पदोन्नत कर मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिक बारिक को पदोन्नत कर गृह एवं जेल विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button