जिले में 16 जून से खुल रहे हैं स्कूल, सभी प्राचार्य एवं शिक्षक अधिक से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें: जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन

रायपुर। जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि 16 जून से स्कूल खुल रहे हैं। सारे बीईओ संबंधित विकासखण्ड में सभी स्कूलों का अनिवार्य रूप से खुलना सुनिश्चित करें। इसके पूर्व सभी प्राचार्य शिक्षकों की बैठक लेकर बताएं कि सकारात्मक वातावरण तैयार कर प्रचार-प्रसार करें और अभिभावकों से संपर्क कर विद्यार्थियों की अधिक से अधिक कक्षाओं में उपस्थिति करने का प्रयास करें। शाला प्रवेशोत्सव की तैयारी अच्छे से किया जाए।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की शतप्रतिशत उपस्थिति हो और उनकी बीएसके एप के माध्यम से उनकी अन्टेडेस लिया जाए। सभी स्कूलों में पाठय पुस्तक समय पर पहुंच जाए और साथ ही टाइम टेबल बनाकर पढाई प्रारंभ करे।
बिश्वरंजन ने कहा कि सभी स्कूलों में बालक-बालिका का अलग अलग शौचालय हो। साफ-सफाई का विषेष ध्यान रखें। बैठक जिला शिक्षा अधिकारी एम. सतीश सहित अन्य विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




