Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, जिला पंचायत सीईओ ने बैंकों को स्वयं स्रोत आवेदनों में वृद्धि के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत जिले में प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों एवं ऋण वितरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिश्वरंजन ने सभी बैंकों को योजना के अंतर्गत स्वयं स्रोत Self-Sourced आवेदनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि लाने हेतु निर्देशित किया, जिससे अधिकाधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।

समीक्षा के दौरान सीएसईबी के अधिकारियों को योजना के विभिन्न चरणों में प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर हितग्राहियों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों से आपसी समन्वय स्थापित कर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सक्रिय प्रयास करने का आह्वान किया गया, ताकि जिले में सौर ऊर्जा के माध्यम से घर-घर बिजली पहुंचाने के लक्ष्य को समय पर पूरा किया जा सके। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक मोहम्मद मोफिज, सीएसईबी के ईई एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button