Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद, आदेश जारी

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में बीती रात से बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की आशंका के बीच प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में स्कूलों में अवकाश घोषित करने का सिलसिला भी जारी है।

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत संबंधित जिलों के कलेक्टरों के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके तहत राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, रायगढ़, राजनांदगांव, कबीरधाम, कांकेर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। अवकाश संबंधी ये आदेश संबंधित जिलों के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों पर लागू होंगे।

आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी

वहीं चक्रवाती तूफान के प्रभाव से तेज हवाओं और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ और उत्तर बस्तर कांकेर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button