Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

श्री सीमेंट में रोड सेफ्टी क्लास, 150 से अधिक कर्मचारियों को यातायात नियमों की दी जानकारी

बलौदाबाजार। सुरक्षित भव: फाउंडेशन और Shree Cement, Baloda Bazar के संयुक्त तत्वावधान में 24 सितंबर को रोड सेफ्टी क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में Safety Angel के माध्यम से विशेष सुरक्षा डेमो प्रस्तुत कर सड़क पर सतर्कता, यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार व्यवहार का महत्व समझाया गया। कर्मचारियों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने जैसे सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

Shree Cement के यूनिट हेड दीपांदर भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारियों की कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ सुरक्षित आवागमन भी महत्वपूर्ण है। HR Head देवेंद्र सिंह ने सुरक्षित कार्यस्थल के साथ सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी बताया। Safety Head शैलेंद्र राठौड़ ने सड़क सुरक्षा के व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी दी।

सुरक्षित भव: फाउंडेशन के डायरेक्टर केशव राव ने संस्था की गतिविधियों और पिछले 14 वर्षों से किए जा रहे सामाजिक एवं जागरूकता कार्यों की जानकारी दी। डीएसपी मोनिका मरावी ने कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर स्वयं के साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की।

फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संदीप धुप्पड़ ने सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सावधानी और जिम्मेदार व्यवहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। वहीं Road Safety Club के प्रेसिडेंट इकबाल खान ने सड़क सुरक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता को जरूरी बताया।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश “Safe Drive, Save Life” रहा। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों के साथ Shree Cement के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को व्यक्तिगत व सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button