Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

रायपुर के आसमान में कल दिखेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य, सारंग टीम के हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर रायपुरवासियों को भारतीय वायुसेना के अद्भुत हवाई कौशल की झलक देखने को मिलेगी। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के हेलीकॉप्टर रायपुर शहर के आसमान में उड़ान भरेंगे। दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच होने वाली इस उड़ान को शहरवासी अपने घरों की छतों से भी देख सकेंगे।

2 नवंबर को नवा रायपुर में होगा एयर शो

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के तहत 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग हेलीकॉप्टर एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम द्वारा विशेष एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने शानदार हवाई करतबों और बेहतरीन समन्वय का प्रदर्शन करेगी। एयर शो से पहले 30 अक्टूबर को रायपुर शहर के आसमान में हेलीकॉप्टरों की उड़ान शहरवासियों के लिए खास आकर्षण रहेगी।

स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित है सारंग टीम

भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने सटीक उड़ान कौशल, अनुशासन और साहसिक हवाई प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित यह टीम विभिन्न हवाई करतबों के जरिए भारतीय वायुसेना की तकनीकी दक्षता और पेशेवर क्षमता का प्रदर्शन करती है। राज्योत्सव के मौके पर होने वाला यह आयोजन राजधानी रायपुर के लोगों के लिए रोमांचक अनुभव साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button