Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

कोरिया में BJP नेता की हत्या पर गरमाई सियासत: दीपक बैज ने कहा- एक-दूसरे के खून के प्यासे बने भाजपाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता की हत्या के मामले में अब सियासत पूरी तरह गरमा गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने इस घटना को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रेत की कालाबाजारी के चक्कर में भाजपाई एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए हैं और अपने ही पार्टी के नेताओं की हत्या करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

खूनी संघर्ष में बदला विवाद

बता दें कि मंगलवार को कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर भाजपा नेताओं के बीच विवाद हुआ था, जो रात में खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान फॉर्च्यूनर वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, जिसमें भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार की मौके पर जलकर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे उनके रिश्तेदार वीरू सिंह की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं इस घटना में तीन अन्य घायलों का अंबिकापुर अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी शामिल हैं। बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

दीपक बैज ने लगाए गंभीर आरोप

दीपक बैज ने घटना के बाद भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अब रेत का व्यापार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच गैंगवार का कारण बन चुका है। पूरे प्रदेश में रेत के लिए खून-खराबा मचा हुआ है। कोरिया जिले में बेहद ही डरावनी घटना घटी, एक भाजपा नेता ने दूसरे भाजपा नेता, उसके भाई और साथी को फॉर्च्यूनर गाड़ी में बंद कर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। सरकार के संरक्षण में रेत माफिया बेलगाम हो चुका है। भाजपा के विधायक, सांसद, मंत्री सीधे रेत के कारोबार में लिप्त है और उनके संरक्षण में अपराधी आतंक मचा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button