Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

श्रीमद् भागवत महायज्ञ में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल,भागवत कथा जीवन जीने की कला सिखाती है

बसना। समीपवर्ती ग्राम बंसुलाडीपा स्थित आईटीआई ग्राउंड इन दिनों पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है। ग्राम कुदारीबाहरा निवासी देवाधि साव एवं उनके परिजनों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उनके आगमन से कथा पंडाल में उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया।

कार्यक्रम में पहुँचते ही विधायक डॉ. अग्रवाल ने सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप और व्यास पीठ के समक्ष शीश नवाया। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर उन्होंने सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री कान्हा महाराज जी का विधि-विधान से पुष्पहार, श्रीफल एवं शाल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया और उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मात्र एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह वह ज्ञान महायज्ञ है जो हमें जीवन जीने की वास्तविक कला सिखाता है। भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं हमें सत्य के मार्ग पर चलने और अधर्म के विरुद्ध खड़े होने का साहस प्रदान करती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी अपनी गौरवशाली संस्कृति व संस्कारों से परिचित होती है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए आयोजक देवाधि साव और उनके परिवार की मुक्त कंठ से सराहना की।

कथा के दौरान जब पंडित कान्हा महाराज ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, तो विधायक डॉ. अग्रवाल सहित उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरा पंडाल ‘जय श्री कृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

इस आध्यात्मिक महोत्सव में मुख्य रूप से व्यास पीठ कान्हा महाराज,आयोजक देवाधि साव, धनेश्वर साहू,आनंद दास,कुबेर साव,भूपेंद्र मांझी,वैष्णव पात्र, वृंदावन सतपथी,अयोध्या मिश्रा, छबिमन्यू सड़ंगी , प्रफुल सामल, गढ़फुलझर वाले दिनेश डड़सेना,उड़ीसा बसंत साहू,बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने कथा का रसपान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button