सिंघनपुर शबरी मेला में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बढ़ाया कलाकारों का मान,विश्व प्रसिद्ध ‘कंस’ फेम हृषिकेश भोई का किया भव्य नागरिक अभिनंदन

बसना/सिंघनपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरा सिंघनपुर में आयोजित शबरी मेला महोत्सव इस वर्ष भव्यता की नई ऊँचाइयों को छू गया। महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में आयोजित भव्य कंस दरबार एवं विश्व प्रसिद्ध धनु जात्रा ने जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस गौरवशाली अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विशेष रूप से शिरकत की और आयोजन की भव्यता की सराहना की।

कार्यक्रम के गौरवशाली क्षणों के दौरान, विश्व प्रसिद्ध धनु जात्रा में अपने सशक्त अभिनय से करोड़ों दर्शकों के हृदय में अमिट छाप छोड़ने वाले और ‘कंस महाराज’ की ऐतिहासिक भूमिका को जीवंत करने वाले प्रख्यात कलाकार हृषिकेश भोई का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वयं मंच पर उपस्थित होकर कला के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही, विधायक डॉ. अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया, जो लोककला और कलाकारों के प्रति उनके गहरे आदर एवं सांस्कृतिक संरक्षण के संकल्प को दर्शाता है।
विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हृषिकेश भोई जैसे कलाकार हमारी लोक संस्कृति के सच्चे संवाहक हैं, जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से हमारी परंपराओं को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाई है।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल भावुक नजर आए। उन्होंने जनता जनार्दन से सीधा संवाद करते हुए लोककला और परंपराओं को जीवित रखने का आह्वान किया। विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि सिंघनपुर का यह शबरी मेला महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। ऐसे उत्सव हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और आने वाली पीढ़ी को हमारे गौरवशाली इतिहास से परिचित कराते हैं।
विधायक ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि आधुनिकता के इस दौर में हमें अपनी लोककला और संस्कृति के संरक्षण के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि सिंघनपुर का कंस दरबार और धनु जात्रा का यह स्वरूप भक्ति, कला और विजय के अद्भुत संगम को दर्शाता है।
इस अवसर पर कंस महाराज ऋषिकेश भोई,मोहित पटेल,भाजपा कार्यकर्ता (ग्राम गौटिया)टिकाराम कश्यप,सरपंच प्रतिनिधि संजीव कश्यप,पूर्व सरपंच बंशीधर मुखर्जी,डोलामणि कश्यप,पूर्व सरपंच तपन भोई,गम्मू नायक, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष शिवकिशोर साहू ,अनिल नाग, सी. के. विशाल,महासचिव पृथ्वीराज भोई ,समाज संरक्षक जयदेव भोई ,पंथी वाले विरेन्द्र पटेल ,सूर्यकांती भोई, शौकीलाल भोई, लक्ष्मण विशाल,गज्जु,स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जिन्होंने इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनकर आयोजन को सफल बनाया।




