Home
🔍
Search
Videos
Stories
क्राइमछत्तीसगढ़

खेत में बने मोटर रूम में पुलिस का छापा: शराब के साथ पैकिंग सामग्री का जखीरा बरामद, दो आरोपी भी गिरफ्तार

डोंगरगढ़। मोहारा क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब के डंप के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल और मोहारा पुलिस की संयुक्त टीम ने खेत में बने बोरघर में छापा मारकर 497 पौवा यानी 89.46 बल्क लीटर शराब जब्त की है। बरामद शराब में उत्तराखंड निर्मित रॉयल गोवा के 429 पौवा और छत्तीसगढ़ निर्मित जम्मू स्पेशल के 68 पौवा शामिल हैं।

सप्लाई नेटवर्क पर फोकस

पुलिस की कार्रवाई के दौरान बोरघर से शराब के साथ बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई। इसमें 2820 स्टीकर, 2541 लेबल पर्चियां, 303 खाली प्लास्टिक शीशियां और 598 ढक्कन शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री मिलने के बाद पुलिस की जांच अब केवल शराब की जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे सक्रिय पूरे सप्लाई नेटवर्क पर फोकस किया जा रहा है।

दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने दउवा वर्मा और नंदकिशोर वर्मा उर्फ छोटे कट्टी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महेन्द्र वर्मा उर्फ बड़े कट्टी की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी, स्टीकर और लेबल समेत पैकिंग सामग्री किसने उपलब्ध कराई और खाली शीशियों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद शराब को कहां खपाने की तैयारी थी।

मोहारा क्षेत्र में पहले भी अवैध शराब डंपिंग के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में इस कार्रवाई के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। अब पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने और अवैध शराब के कारोबार की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button