Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC) की बैठक सम्पन्न

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पाया कि विभिन्न शासकीय योजनाओं के लंबित एवं अस्वीकृत प्रकरणों में कई मामलों में स्पष्ट एवं उचित कारण अंकित नहीं किए गए हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी बैंकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक लंबित एवं अस्वीकृत प्रकरण में नियमानुसार स्पष्ट एवं तथ्यात्मक कारण दर्ज किए जाएं, ताकि पात्र हितग्राहियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं बैंकर्स को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए योजनाओं के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विभाग एवं बैंक नियमित समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराएं।

बैठक में विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों एवं बैंकर्स को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिस्वरंजन, भारतीय रिजर्व बैंक एलडीओ नवीन तिवारी, नाबार्ड के नितिन हदाओ, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) मोहम्मद मोफिज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जिले के समस्त बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button