ग्राम पंचायत कुकरा में की गई विधिवत कार्यवाही
अतिक्रमित जमीन पर ही हटाया गया कब्जा
सरपंच एवं ग्रामवासियों ने की थी शिकायत
रायपुर 30 मई 2026/ ग्राम पंचायत कुकरा के सरपंच और ग्रामवासियों की शिकायत आवेदन के आधार पर शासकीय भूमि में किए गए अनिक्रमण पर कार्यवाही की गयीं। एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने जानकारी दी कि सभी अतिक्रमणकारियों को विधिवन सूचना दी गयी थी, शासकीय भूमि पर किये गए अतिक्रमण को हटाने का पर्याप्त अवसर दिया गया, उसके उपरोत भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर 2 से 3 माह उपरांत बाद प्रशासन के द्वारा शासकीय भूमि पर किये गए अतिक्रमण पर कार्यवाही की गयी। जिसमें किसी भी व्यक्ति को बेघर नहीं किया गया, शासकीय भूमि पर किये गए कब्जे पर ही कार्यवाही की गयी, जिसमें श्री गणेश साहू के द्वारा अपने जमीन से 2 फ़ीट बढ़ा कर शासकीय भूमि पर मकान बनाया था जिसके बढ़े हुए भाग पर ही कार्यवाही की गयी।
इसी तरह श्रीमती पंचवती साहू के द्वारा अपने जमीन से 10 फीट बढ़ा कर शासकीय भूमि पर मकान बनाया गया था, जिसके बढ़े हुए भाग पर ही कार्यवाही की गयी।



