Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

भाजपा का भव्य दीपावली मिलन समारोह संपन्न, मंत्री दयाल दास बघेल के साथ शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

महासमुंद। स्थानीय अशोक वाटिका में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, महासमुंद सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी उपस्थित रहीं। वहीं, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

समारोह में पहुँचने पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सर्वप्रथम विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीपावली मिलन समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह महापर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच पारस्परिक संवाद बढ़ता है और परिवार भाव मजबूत होता है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज समाज के हर वर्ग तक पहुँच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी को इसी एकजुटता, ऊर्जा और सेवा भाव के साथ महासमुंद जिले तथा बसना विधानसभा क्षेत्र को विकास के नए शिखर पर ले जाने के लिए निरंतर कार्य करना है।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री दयालदास बघेल और भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम में विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा ,जिला प्रभारी भाजपा जयंती भाई पटेल,जिला अध्यक्ष येतराम साहू ,अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग रामलाल चौहान,अध्यक्ष बीज निगम चंद्रहास चंद्राकर, अध्यक्ष शाकम्भरी बोर्ड राजेन्द्र नायक, सदस्य महिला आयोग सरला कोसरिया,पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू,अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद मोंगरा पटेल,पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, को पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, जिला महामंत्री भाजपा जितेन्द्र त्रिपाठी,जिला महामंत्री भाजपा थानसिंग दीवान सहित जिले भर से आए भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button