Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सपोस क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर जुटे दिग्गज,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खिलाड़ियों को दिया ‘खिलाड़ी भावना’ का मंत्र

बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सपोस (गबौद) में आयोजित भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन समारोह संपन्न हुआ। इस खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर क्षेत्र के दिग्गज राजनेताओं ने शिरकत कर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का उत्साह दोगुना कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब, महासमुंद सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी एवं बसना क्षेत्र के जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुए।

समापन समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और राष्ट्रगान के साथ हुई। फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जहां पूरा मैदान दूधिया रोशनी और दर्शकों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था।

मैच की शुरुआत से पहले कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब और बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खेल मैदान का दौरा किया। उन्होंने पिच पर जाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से हाथ मिलाया और उनका परिचय लिया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में इस स्तर की रात्रिकालीन प्रतियोगिता का आयोजन देखना बेहद सुखद है। हमारे ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। आप सभी खेल को पूरी ईमानदारी और खेल भावना के साथ खेलें।

इस रात्रिकालीन प्रतियोगिता का रोमांच उस वक्त अपने चरम पर पहुंच गया, जब खेल के माहौल को देखकर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब खुद को रोक नहीं सके। खेल प्रेमियों और युवाओं की मांग पर वे खुद बैटिंग करने के लिए क्रीज पर उतर गए। मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब ने जैसे ही हाथ में बल्ला थामा, पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। उन्होंने अपनी चिरपरिचित ऊर्जा के साथ गेंद का सामना किया और मैदान के चारों ओर शानदार चौके-छक्के जड़कर सबको हैरान कर दिया।

बल्लेबाजी के अपने इस शानदार अनुभव के बाद मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि क्रिकेट का रोमांच ही ऐसा होता है कि यह हर उम्र के व्यक्ति को युवा बना देता है। मैदान पर उतरकर मुझे अपने पुराने दिन याद आ गए। खेल हमें शारीरिक रूप से चुस्त रखने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी ऊर्जावान बनाए रखता है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित किया। विधायक डॉ. अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसना विधानसभा का हर एक गांव खेल और संस्कृति के मामले में समृद्ध है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के युवाओं को खेल की बेहतर सुविधाएं मिल सकें, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बसना का नाम रोशन कर सकें। हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज जो टीम जीती है उसे बधाई, और जो उपविजेता रही है, वे निराश न हों बल्कि अपनी कमियों को सुधारकर आगे बढ़ें।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि खेल को हमेशा सच्ची खिलाड़ी भावना के साथ ही खेला जाना चाहिए, क्योंकि खेल मैदान पर दिखाई गई प्रतिस्पर्धा सिर्फ जीत हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि अनुशासन और आपसी सम्मान सीखने के लिए होती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है जो जीत में विनम्र रहे और हार से सीख लेकर अगली बार और अधिक मजबूती के साथ मैदान में उतरे। खेल हमें आपस में जोड़ता है, इसलिए मैदान की प्रतिद्वंद्विता को कभी भी व्यक्तिगत रंजिश में नहीं बदलना चाहिए, बल्कि खेल के जरिए समाज में भाईचारे, एकता और सकारात्मकता का संदेश देना चाहिए।

इस अवसर पर महासमुंद जिला भाजपा अध्यक्ष एतराम साहू ,जनपद अध्यक्ष पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना मोहित पटेल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा तरुण व्यवहार,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा,बसना विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरप्रसाद पटेल अंबु,विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा,जनपद सदस्य पिथौरा पुरुषोत्तम धृतलहरे,सभापति जनपद पिथौरा दिनेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष भाजपा सांकरा हलधर साहू,अध्यक्ष युवा मोर्चा सांकरा विजय चौधरी,संरक्षक कोलता समाज हरिचरण प्रधान,सरपंच ग्राम पंचायत सपोस किशोर बघेल,सरपंच ग्राम पंचायत लारीपुर हेमंत ठाकुर,मीडिया प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ विजय पटेल,सोसायटी अध्यक्ष सलडीह रविप्रकाश प्रधान, सोसायटी अध्यक्ष सपोस निरंजन यादव, सोसायटी अध्यक्ष जेराभरन बाबुलाल साव, सोसायटी अध्यक्ष देवसराल प्रहलाद पटेल, सोसायटी अध्यक्ष देवरी गणेश पटेल, तहसीलदार पिथौरा मोहित अमिला,SDM पिथौरा बजरंग वर्मा, CMO बसना सूरज सिदार,राजमहंत पी एल कोसरिया,ब्लॉक अध्यक्ष तरुवर कोसरिया,राष्ट्रीय अम्पायर हेमंत बारीक,युवा नेता पिथौरा सौरभ अग्रवाल,युवा नेता सराईपाली शिशुपाल बारीक,सरपंच छुवाली पतेरा महेश विशाल, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बसना सुशांत साहू,आकाश पात्र,बसना एवं पिथौरा के पार्षदगण,स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण और हजारों खेल प्रेमी देर रात तक मैदान में डटे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button