Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ तिल्दा निवासी कमल का घर, जिस गर्मी में बिजली बिल छूता था आसमान अब हुआ जीरो

रायपुर।  गर्मियों में बिजली बिल आसमान छूने लगता है जो सामान्य मौसम में 12 से 15 सौ आता है वह कभी 3 हजार से भी अधिक होता है। आम उपभोक्ता जो गर्मी से परेशान तो होता ही है उसके बाद बिजली बिल में अधिक खर्च कर और ज्यादा परेशान हो जाता है अब शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यह परेशानी दूर हो रही है। तिल्दा के वार्ड 13 निवासी श्री कमल किशोर साहू इस योजना को अपनाकर, गर्मी में बिजली बिल से छुटकारा पा चुके हैं | साथ ही अतिरिक्त बिजली उत्पादन को ग्रिड में डिपॉजिट कर आने वाले महीने बिजली बिल में भी छूट पा रहे है।

कमल बताते हैं कि इस योजना के तहत अप्रैल 2025 में उनके घर की छत पर 3 kw का सोलर प्लांट इंस्टाल हुआ तथा इसके लिए सरकार से सब्सिडी भी प्राप्त हुई, जिससे यह व्यवस्था किफायती बन गई। उनके एसी, कूलर और अन्य बिजली उपकरण होने के बावजूद भी उन्हें बिजली के लिए अब एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ रहा। उन्होंने बताया कि मई 2025 से उनका बिजली बिल शून्य हो गया।

श्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “यह योजना अब धरातल पर उतर रही है और हमारा परिवार इसका प्रत्यक्ष लाभ उठा रहा है।”

उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे भी इस योजना का लाभ लें क्योंकि यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभकारी है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर घरेलू सौर ऊर्जा प्रणाली को प्रोत्साहित कर रही हैं। केंद्र सरकार 78 हजार तथा राज्य सरकार 30 हजार रुपए तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। जिससे आम नागरिक ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बन सकें है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट pmsuryaghar.gov.in या पीएम सूर्यघर मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button