Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

युवक की हत्या: सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, वारदात के पीछे जताई गई ये आशंका

रायगढ़। शहर के रामभाठा स्थित पुराने बस डिपो परिसर में हत्या से सनसनी फैल गई, जहां एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पढ़िए पूरी खबर

मृतक की पहचान धनुर्जय चौहान के रूप में हुई है, जो संजय मैदान क्षेत्र में रहता था। रामभाठा स्थित पुराने बस डिपो परिसर में मंगवार सुबह उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

सिर कुचलकर हत्या

धनुर्जय चौहान की सिर कुचलकर हत्या की गई है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे नशे के बाद हुए विवाद की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुराना बस डिपो परिसर लंबे समय से नशेड़ियों के जमावड़े के लिए बदनाम रहा है।

दो-तीन संदिग्धों पर पुलिस की नजर

पुलिस को आशंका है कि नशे के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके बाद युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात में दो से तीन संदिग्धों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या की असली वजह और आरोपियों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ FSL टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल कर हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह, वारदात में शामिल आरोपियों और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button