Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

पेट्रोल डलवाने के तुरंत बाद हुआ हादसा, फ्यूल स्टेशन पर धू-धूकर जली बाइक, लोगों में मची अफरा-तफरी

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में एक पेट्रोल पंप पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल डलवाने के तुरंत बाद ही एक बाइक में भीषण आग लग गई और कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर खाक हो गई। यह घटना बकावंत ब्लॉक के तारापुर का है।

धू-धूकर जल उठी बाइक

बताया जा रहा है कि बाइक सवार तारापुर में स्थित फ्यूल स्टेशन में पेट्रोल डलवाने पहुंचा था। पेट्रोल डलवाने के कुछ ही पलों बाद उसकी बाइक धू-धूकर जल उठी। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मी के साथ आस पास के लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पूरी तरह जलकर खाक हुई बाइक

हालांकि लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बाइक जलकर खाक हो गई। इस घटना में किसी भी तरह की कोई जान की हानी नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट या फिर तकनिकि खराबी के चलते बाइक में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button