Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

दतरेंगा में सुशासन तिहार का समाधान शिविर, विधायक अनुज शर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में चल रहे सुशासन तिहार-2026 के तहत रायपुर जिले के ग्राम दतरेंगा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक अनुज शर्मा और जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी ली। इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, गैस सिलेंडर, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुर्वेदिक दवाइयां, कृषि बीज, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी तथा महिलाओं को पोषण आहार सहित विभिन्न योजनाओं की सामग्रियां प्रदान की गईं। विधायक ने विभागीय और स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : विधायक अनुज शर्मा

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन सीधे जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रहे हैं, जिससे विकास कार्यों में तेजी आ रही है और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य समयबद्ध तरीके से समस्याओं का निराकरण करते हुए सुशासन को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढीलेंद्र सेन, एडीएम उमाशंकर बंदे, एसडीएम नंद कुमार चौबे, सीईओ धरसीवां आशीष केशरवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, लाभार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button