Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

सुरक्षित भवः फाउंडेशन एवं रोड सेफ्टी क्लब द्वारा “रोड सेफ्टी ट्रैफिक क्लास” का आयोजन

रायपुर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुरक्षित भवः फाउंडेशन एवं रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “Road Safety Traffic Class” कार्यक्रम का आयोजन पी.टी.आई. माना, रायपुर में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं के रूप में राजकुमार मिंज (एस.पी., माना ट्रेनिंग कैम्प), टी के भोई (ट्रैफिक टीचर रायपुर पुलिस)  संदीप धुपड़ (चेयरमैन, सुरक्षित भवः फाउंडेशन), केशव राव (डायरेक्टर, सुरक्षित भवः फाउंडेशन) एवं इकबाल खान (प्रेसिडेंट, रोड सेफ्टी क्लब) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, सुरक्षित ड्राइविंग तथा आम नागरिकों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने युवाओं एवं आमजन से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में जिम्मेदार नागरिकता एवं सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

सुरक्षित भवः फाउंडेशन एवं रोड सेफ्टी क्लब ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े। कार्यक्रम में माना पुलिस कैंप में 1000 से अधिक प्रशिक्षु एवं सुरक्षित भव:फाउंडेशन से डिप्टी डायरेक्टर निधि अग्रवाल सदस्य हरिओम अग्रवाल , पूनम, कामनी , कविता ,एवं लक्ष्मण सभी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button