Home
🔍
Search
Videos
Stories
लाइफ स्टाइल
Trending

35वीं बार रक्तदान कर मिसाल बने रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे, बोले-

"रक्तदान करिए, करते रहिए, अच्छा लगता है"

रायपुर। समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करते हुए रायपुर के एसडीएम नंदकुमार चौबे ने 35वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान किया। वे पिछले 19 वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं और हर वर्ष दो से तीन बार ब्लड बैंक पहुंचकर जरूरतमंदों के लिए जीवनदान का संदेश देते हैं।

श्री चौबे की सबसे खास बात यह है कि वे रक्तदान के लिए एक निश्चित तिथि तय करते हैं और उसी दिन नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। उनका मानना है कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जो न केवल किसी की जान बचाता है बल्कि दान करने वाले को भी आत्मिक संतोष प्रदान करता है।

रक्तदान के बाद उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “रक्तदान करिए, करते रहिए, अच्छा लगता है।” उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि आपका थोड़ा सा योगदान किसी जरूरतमंद के लिए नई जिंदगी बन सकता है।

लगातार 35वीं बार रक्तदान करने की इस प्रेरणादायी पहल की प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने सराहना की। श्री चौबे स्वयं भी समय-समय पर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करते रहते हैं और समाज में सेवा एवं मानवता का संदेश प्रसारित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button