छत्तीसगढ़
देवभोग दूध के दामों में हुई बढ़ोतरी, 2 रुपए के इजाफे के साथ अब 61 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिकेगा…

रायपुर। देश में एक तरह से दूध के दामों में बढ़ोतरी का दौर चल पड़ा है. अमूल दूध में बढ़ोतरी के बाद अब देवभोग दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने देवभोग दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. आज 14 नवंबर से 59 रुपये में मिलने वाला एक लीटर का पैक अब 61 रुपये में मिलेगा. वहीं आधा लीटर दूध पैकेट की कीमत 31 रुपए की गई है. पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अब दूध की नई कीमतों से और भी बोझ बढ़ेगा.




