Home
🔍
Search
Videos
Stories
क्राइमछत्तीसगढ़

घर से 20 लाख के सोना-चांदी और नगदी चोरी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

 सक्ती। जिले के बहेराडीह गांव में बीती रात एक बड़ी चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने गजराज सिंह चंद्रा के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर से करीब 15 तोला सोना, 85 तोला चांदी के जेवरात और लगभग 60 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

सुबह जब परिवार को चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button