Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

स्कूल खुलने की तारीख बढ़ाने का आदेश फर्जी, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख बढ़ाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पत्र में दावा किया जा रहा है कि प्रदेश में स्कूलों के खुलने की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग ने इस आदेश को पूरी तरह फर्जी बताया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि स्कूल खुलने की निर्धारित तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रदेश के सभी स्कूल 16 जून 2026 से ही खुलेंगे और इस संबंध में विभाग की ओर से कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा पत्र फर्जी और भ्रामक है। लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसे अपुष्ट दस्तावेजों पर विश्वास न करें और केवल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों को ही मान्य मानें।

मंत्री यादव ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग वायरल पत्र की जांच कर रहा है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रसारित करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि वायरल आदेश में एक जुलाई से स्कूल खुलने की बात कही गई है, जो पूरी तरह फर्जी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी पत्र

16 जून काे प्रदेशभर में बनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव

प्रदेश में 16 जून को प्रत्येक स्तर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सभी कलेक्टरों से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य को पत्र जारी किया गया है। पत्र में बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन प्रत्येक स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि शाला प्रवेश उत्सव की प्रारंभिक तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इसके लिए बैनर-पोस्टर लगाने के साथ रैली निकाली जाए। गांवों तथा शहरी वार्डों में मुनादी कराई जाए। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शाला विकास समिति एवं पालकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए।

शाला प्रारंभ होने के पूर्व शाला भवन की साफ-सफाई एवं मरम्मत कर ली जावे शाला को आकर्षक एवं परिसर में प्रिन्ट – रिच वातावरण बनाया जाए। इसके साथ मरम्मत योग्य भवनों की मरम्मत 15 जून तक पूर्ण कर ली जाए। इसके अलावा विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी पहले से ही संधारित कर ली जाए।

16 से स्कूल खुलने का सही आदेश

कक्षा पहली के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र से बच्चों की सूची प्राप्त करें तथा इसी प्रकार कक्षा 5वीं उत्तीर्ण होने वाले बच्चों की सूची एवं टीसी प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला से प्राप्त कर कक्षा छठवीं में प्रवेश की कार्रवाई की जाए। इसके अलावा शाला त्यागी बच्चों को प्रेरित कर पुनः शाला की मुख्य धारा में जोड़ें।

इसके साथ शाला प्रारंभ होने से पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी / विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों की लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर शिविर लगाया जा सकता है। यही नहीं शिक्षक अध्यापन संबंधी आगामी तीन महीने का रोडमैप तैयार करेंगे। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button