Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

आज से नौतपा शुरू, अगले 9 दिन ज्यादा तपेगी धरती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई हिस्से लू की चपेट में है. भीषण गर्मी का दौर जारी है. इस बीच आज से नौतपा शुरू हो रहा है. अब अगले 9 दिन और अधिक गर्मी पड़ने वाली है. उत्तर पश्चिम से आने वाली शुष्क और गर्म हवा के प्रभाव के कारण अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है. फिलहाल इसमें परिवर्तन की संभावना नहीं है. रविवार को राजधानी में ग्रीष्म लहर ने लोगों को हलाकान किया.

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव के अलावा 8 अन्य शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री, जगदलपुर में 43.3 डिग्री, रायगढ़ में 42.8 डिग्री, कोरबा में 42.5 डिग्री, बलरामपुर, पेंड्रारोड में 41.8 डिग्री, अम्बिकापुर में 41.7, रामानुजगंज में 40.1 और जशपुर 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अलग-अलग शहरों में अधिकतम तापमान दर्ज

राजनांदगांव – 45.5 डिग्री सेल्सियस

माना (रायपुर) – 45 डिग्री सेल्सियस

दुर्ग – 44.5 डिग्री सेल्सियस

बेमेतरा – 44.3 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर – 44.2 डिग्री सेल्सियस

रायपुर – 44.1 डिग्री सेल्सियस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button