Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर, कई भवनों पर हुई कार्रवाई

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर पालिक निगम आयुक्त संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 19 डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड में अनुमति के विपरीत किए गए निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, उप अभियंता लोचन चौहान, अबरार खान एवं नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा विकास नगर, गुड़ियारी क्षेत्र में अवैध निर्माणों को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

इन निर्माणों पर हुई कार्रवाई विकास नगर, गुड़ियारी में राकेश साहू द्वारा लगभग 1500 वर्गफीट एवं गोमती वर्मा द्वारा लगभग 1200 वर्गफीट में अनुमति के विपरीत किया गया निर्माण। विकास नगर गैस गोदाम के पास विवेक सिंह द्वारा लगभग 1200 वर्गफीट एवं पूजा सरावगी द्वारा लगभग 1200 वर्गफीट में निर्माणाधीन भवन।

नगर निगम द्वारा इन सभी निर्माणों के संबंध में नियमानुसार 3 नोटिस जारी कर अंतिम सूचना भी दी गई थी। निर्धारित समय-सीमा में जवाब एवं दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आज इन अवैध एवं अनुमति विपरीत निर्माणों को जेसीबी की सहायता से तोड़ने की कार्रवाई की गई।

जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने कहा कि शहर में बिना अनुमति एवं नियमों के विपरीत हो रहे निर्माणों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार के अवैध निर्माण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button