Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

बसना में 4-दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने वितरित किए सहायक उपकरण

बसना। समीपस्थ नगर बसना स्थित मंगल भवन में आज से चार दिवसीय विशाल निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (रांची) एवं नीलांचल सेवा समिति (बसना, छत्तीसगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से विधिवत् पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी सहायता और सेवा करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि ईश्वर की सच्ची आराधना है। समाज के सक्षम वर्गों और संस्थाओं को आगे आकर ऐसे पुनीत कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए ताकि अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंच सके।

शिविर के पहले ही दिन कई दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार उपकरण बांटे गए। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने चार दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर में ट्राई साइकिल का वितरण करते हुए कहा कि आज बांटे जा रहे ट्राई साइकिल और अन्य उपकरण केवल साधन मात्र नहीं हैं, बल्कि यह हमारे दिव्यांग भाइयों और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त जरिया हैं। इन उपकरणों की मदद से वे स्वावलंबन और आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी नई पहचान बना सकेंगे।

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी कार्यों पर जोर देते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार और नीलांचल सेवा समिति का यह संकल्प है कि बसना क्षेत्र के हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचे। आज से शुरू हुआ यह 4-दिवसीय शिविर इसी दिशा में एक प्रयास है। आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में ऐसे स्वास्थ्य और सहायता शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।

आज से शुरू हुआ यह शिविर अगले चार दिनों तक मंगल भवन में निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी,जिला महामंत्री भाजपा जितेंद्र त्रिपाठी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाश अग्रवाल,जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना मोहित पटेल,मैनेजर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति रांची सूर्यदेव चौधरी,समाज सेविका खरियार रोड रचना जैन, प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ दिव्यांग शास अधिकारी कर्मचारी संघ पुकराम कुर्रे, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल,CEO जनपद पंचायत बसना पीयूष ठाकुर, अध्यक्ष युवा मोर्चा बसना आकाश सिन्हा,एल्डरमैन नगर पंचायत बसना विकास बाधवा,सांसद निज सचिव सौम्य रंजन कानूनगो, विधायक निज सचिव नरेंद्र बोरे उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button