Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

जम्हर धान उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने फीता काटकर की शुरुआत

बसना। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का आगाज हो गया है। इसी कड़ी में बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जम्हर स्थित धान उपार्जन केंद्र में इस सत्र की धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और फीता काटकर धान खरीदी कार्य की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर किसानों, समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का आत्मीय स्वागत किया गया।

शुभारंभ अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सर्वप्रथम भगवान एवं कांटा-बांट की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्रवासियों और अन्नदाताओं की खुशहाली, उत्तम उपज और सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इसके पश्चात उन्होंने धान बेचने आए किसानों का स्वागत कर तौल कार्य की शुरुआत कराई।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने धान उपार्जन केंद्र का जायजा लिया और सभी यंत्रों को बारीकी से परखा। उन्होंने उपार्जन केंद्र में स्थापित इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन (कांटा), नमी मापक यंत्र (मॉइस्चर मीटर), बारदाना की उपलब्धता, तिरपाल, पेयजल एवं छाया जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक और उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए और केंद्र में आने वाले किसी भी किसान को तौल या भुगतान संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की धुरी हमारे किसान भाई हैं और धान खरीदी का यह अवसर किसी महापर्व से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं की मेहनत का सही सम्मान सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपार्जन केंद्रों में सुगम व्यवस्था होने से किसान बिना किसी परेशानी के अपनी उपज विक्रय कर सकेंगे और आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार धान खरीदी के माध्यम से प्रदेश के किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने किसानों को उनकी उपज का सर्वाधिक मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित कर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन में बिचौलियों और अव्यवस्थाओं के लिए कोई स्थान नहीं है, तथा प्रत्येक पात्र किसान से धान का एक-एक दाना पारदर्शिता के साथ खरीदा जाएगा।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत होने से जम्हर एवं आसपास के ग्रामों के किसानों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल देखा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी,जनपद पंचायत पिथौरा अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे,जनपद पंचायत पिथौरा उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल,भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी , जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे ,सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा ,प्रदेश सह संयोजक प्रकल्प सह प्रभारी किसान मोर्चा अजय डड़सेना ,विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष पिथौरा सादराम पटेल, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, ग्राम पंचायत जम्हर सरपंच तुलाबाई पटेल , नंदिनी दीवान , पार्षद मन्नू लाल ठाकुर , एल्डरमेन किशोर पटेल , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री जीवन ताण्डी,राजोडेरा सोसायटी अध्यक्ष गयाराम धीवर , पिथौरा सीईओ (CEO) सनत महादेवा,बिहारी लाल पटेल, जिला सहकारी बैंक पिथौरा ब्रांच मैनेजर जी. एम. साहू ,कोहाकुड़ा सोसायटी अध्यक्ष कुंजराम पटेल , जमुना पटेल, सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम पटेल,केशव पटेल ,धनेश्वर पटेल , उपसरपंच संजू लता ठाकुर,पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व कृषकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button