Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी का संबोधन, कहा- ‘महतारी गौरव वर्ष’ बदलेगा महिलाओं की तकदीर

बसना। बसना विधायक कार्यालय में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संबोधन ‘नारी शक्ति वंदन’ सुना। इस अवसर पर विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक युगांतकारी कदम बताया।

प्रधानमंत्री के संबोधन की सराहना करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि यह अधिनियम केवल एक वैधानिक दस्तावेज नहीं, बल्कि महिलाओं को राष्ट्र के नीति-निर्धारण में समान हिस्सेदार बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि अब देश की बेटियां सदन में बैठकर राष्ट्र का भविष्य तय करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को राजनीतिक मुख्यधारा में लाकर इतिहास रच दिया है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि जहाँ ‘लखपति दीदी’ योजना स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक आजादी दे रही है, वहीं ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान कर रही है। साथ ही, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर घरों के पंजीकरण ने न केवल उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है, बल्कि समाज में उनके सम्मान और सुरक्षा को भी नई मजबूती दी है।

प्रदेश की साय सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ‘महतारी वंदन योजना’ महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रही है। उन्होंने वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित किए जाने को एक सुखद संयोग बताते हुए कहा कि यह वर्ष प्रदेश की मातृशक्ति के लिए स्वर्णिम अवसरों के द्वार खोलेगा।

अंत में, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आह्वान किया कि वे मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएँ। उन्होंने विश्वास जताया कि जब देश की नारी शक्ति समृद्ध और आत्मनिर्भर होगी, तभी ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ‘महिलाओं के कल्याण’ से आगे बढ़कर ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ (Women-led Development) की ओर बढ़ा है। अंतरिक्ष से लेकर खेल के मैदान तक, हमारी बेटियां आज तिरंगा फहरा रही हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष नेता रमेश अग्रवाल,बसना नगर पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला महासमुन्द सह संयोजक शीत गुप्ता,मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव,महामंत्री भाजपा मंडल बसना सरोज पटेल,बाबा सुबेग सिंह, श्री ओबेरॉय, कोषाध्यक्ष भाजपा मंडल बसना अमृत चौधरी, निज सचिव नरेंद्र बोरे,रिंकू ओबेरॉय,जसपाल सिंह, रज्जे सिंह,शिव प्रसाद,राम नरेश सिंह बघेल,राम अवतार सिन्हा,बृजेश सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button