Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

घर पहुंच हस्ताक्षर सुविधा की पहल, पार्षद पुष्कर साहू लगातार वार्डवासियों के घर-घर पहुंचकर दे रहे हैं सेवाएं

आरंग। स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ बच्चों के विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों :- जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता बढ़ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए कृष्णा वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद पुष्कर साहू द्वारा “घर पहुंच हस्ताक्षर सुविधा” की अनूठी पहल लगातार संचालित की जा रही है।

इस पहल के तहत पार्षद पुष्कर साहू स्वयं वार्ड के घर-घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर एवं सील की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही दस्तावेजों से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान में भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

पार्षद पुष्कर साहू ने कहा कि उनका उद्देश्य जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों तक स्वयं पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। विशेष रूप से विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हों, जिससे उनकी पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो।

उन्होंने वार्डवासियों से अपील की है कि जिन परिवारों को आय, जाति, निवास या अन्य आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर एवं सील की आवश्यकता हो, वे उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। वे यथासंभव घर पहुंचकर सेवा उपलब्ध कराएंगे।

वार्डवासियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि घर पहुंचकर दी जा रही यह सुविधा समय की बचत के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभदायक और सुविधाजनक साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button