Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

रायपुर के जया ऑटोमोबाइल्स शोरूम में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

रायपुर। एमजी रोड स्थित जया आटोमोबाइल्स में आज सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया गया।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

बचाव कार्य में एडीएम उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम नंद कुमार चौबे, जिला सेनानी नगर सेना पुष्पराज सिंह, अतिरिक्त तहसीलदार राकेश देवांगन एवं नायब तहसीलदार श्री सौरभ कश्यप सहित संबंधित अधिकारी भी सक्रिय थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button