Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

दिल्ली रवाना हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, कहा – मोदी सरकार के 12 साल में देश ने हर क्षेत्र में बनाई नई पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मंगलवार को दिल्ली दौरे के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नई दिशा देने और विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। भारतीय जनता पार्टी का भी लगातार विस्तार हुआ है।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिला है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद भारत लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ के दो पुलिस जवानों को सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नक्सल उन्मूलन का जो कार्य कभी असंभव प्रतीत होता था, वह आज सुरक्षा बलों के जवानों की बहादुरी, समर्पण और परिश्रम के कारण संभव हो सका है। जवानों के अथक प्रयासों और साहस के चलते नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। इसका परिणाम आज बस्तर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां लोग शांति और विकास का माहौल महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button