Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी के ग्रामीणों से भेंट मुलाकात की

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी विधानसभा के लक्षनपुर, छिरहुट्टी, बैगाकांपा, नारायणपुर, गैंजा और गुरुवाईनडबरी में अपने परिवारजनों से भेंट मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। श्री साव ने 17 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की।

श्री साव ने ग्राम लक्षनपुर (महंत) में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से ओत-प्रोत श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर कथा रसपान के लिए पधारे श्रद्धालु ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट एवं स्नेहपूर्ण संवाद किया। भगवान श्रीकृष्ण जी की कृपा से समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कार निरंतर फलता रहें यही कामना है।

श्री साव ने ग्राम छिरहुट्टी में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, और जनचौपाल के माध्यम से परिवारजनों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों को बताया कि, गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। खुड़िया बांध से पाइपलाइन के माध्यम से गांव तक पेयजल पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है। इसके बाद प्रत्येक घर तक स्वच्छ और सुरक्षित जल सुनिश्चित होगा। श्री साव ने ठाकुर देव से रहन नदी तक नाली निर्माण के लिए 10 लाख देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्राम बैगाकांपा में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर सार्थक संवाद किया, और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान माताओं बहनों से महतारी वंदन को लेकर चर्चा की.

एक बहन अपनी बेटी के लिए भारतीय जीवन बीमा (एलआईसी) में 12 हजार रुपए वार्षिक जमा कर रही है। दूसरी बहन एलआईसी में 10 हजार रुपए जमा कर रही है। महतारी वंदन योजना से माता बहनें सशक्त हो रही है। साथ बच्चों का भी भविष्य भी संवर और सुरक्षित हो रही है। श्री साव ने गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए देने की घोषणा की।

डिप्टी सीएम श्री साव ने नारायणपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजा राम साहू के घर पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय रामलाल साहू के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि, पुण्यात्मा को अपने श्रीचरण में स्थान देवें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।

विधानसभा में चारों तरफ सड़क बन रही है। सभी काम साय सायं हो रहा है। बारी बारी से समस्या का समाधान हो रहा है। गांवों में विकास कार्य स्वीकृति हो रहा है। यह सब क्षेत्र के परिवारजनों का आशीर्वाद का परिणाम है। चारों तरफ काम हुआ है।

श्री साव ने ग्राम गैंजी में पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग डॉ. उदय जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य कुंती जायसवाल के पिता स्वर्गीय मटुकराम जायसवाल की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में सम्मिलित होकर विद्वान भगवताचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं गुरुवाईनडबरी में ग्रामीणों से भेंट कर आत्मीय चर्चा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रत्ना काटले, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप, भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, धनीराम यादव, प्रदीप मिश्रा, दिनेश साहू, चंपा प्रदीप साहू जनपद सदस्य, उत्तम साहू, सुरजीत भार्गव, मूलचंद दाहिरे, मंडल महामंत्री हीरा बैस, हीरा साहू, छतु कश्यप, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सरपंचगण, पंचगण एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button