Home
🔍
Search
Videos
Stories
Breaking newsछत्तीसगढ़

सट्टेबाजी गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा

रायपुर। ऑनलाइन सट्टा एप ‘3 Stumps’ से जुड़े बड़े नेटवर्क पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एप के मास्टरमाइंड सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी के निवास पर क्राइम ब्रांच और गंज थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी की है।

जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में डीएसपी, टीआई समेत वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने घर और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश देकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि बाबू खेमानी के विदेशी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस पिछले एक घंटे से लगातार तलाशी और दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button