Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

खुले नाले और बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने एक्सप्रेस हाईवे पर किया प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजधानी के एक्सप्रेस हाईवे पर धरना प्रदर्शन कर खुले नालों, अव्यवस्थित सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। शंकर नगर से पंडरी के बीच स्थित खुले अरमान नाले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने गहरी नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शहर में खुले नालों के कारण लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई और PWD व नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने किया। इस दौरान पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, कांग्रेस नेता पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि सरकार आज जागरूक नहीं है। उन्हें जगाने के लिए हमें सड़कों पर उतरना पड़ा है। शहर की सड़कों, चौक-चौराहों और गड्ढों की हालत बदतर है। जहां-जहां गड्ढे हैं, वहां संबंधित विधायक का नाम लगाएंगे, ताकि जनता को पता चले कि उनके क्षेत्र की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खुले नालों को ढकने और सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button