Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन के कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा, दिसम्बर 2026 तक जिले को हर घर जल जिला बनाने के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टर सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में शेष बचे ग्रामों की नलजल योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर बल दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को दिसम्बर 2026 तक जिले को हर घर जल जिला बनाने की दिशा में कार्ययोजना बनाकर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जिले के समस्त पेयजल स्रोतों, जिनका उपयोग नलजल योजनाओं में किया जा रहा है, उनके संरक्षण के लिए रेन वाटर रिचार्जिंग स्ट्रक्चर निर्माण की योजना एक सप्ताह के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि रेन वाटर रिचार्जिंग स्ट्रक्चर बनने से ग्रीष्म काल में जल स्रोतों का जलस्तर गिरने की समस्या से निजात मिलेगी और ग्रामीणों को गर्मियों में भी पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जिन ग्रामों में नलजल योजना का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां नए घरेलू नल कनेक्शन देने के लिए सर्वेक्षण किया जाए। इसके लिए प्रति उपअभियंता को 5 ग्राम तथा प्रति जिला समन्वयक को 5-5 ग्रामों का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करने को कहा गया।

इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, ईई अनिल बच्चन, सहित जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button