Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

भाजयुमो नेता ने थाने में की तोड़फोड़, कांग्रेस ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग, FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता ने पुलिस के साथ विवाद करते हुए तोड़फोड़ की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में कांग्रेस ने आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक निर्धारित समय-सीमा के बाद नियम विरुद्ध डीजे बजाए जाने पर पुलिस की कार्रवाई को रुकवाने एवं संबंधित व्यक्ति को छोड़ने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी दबा बना रहा था। इसी दौरान कार्रवाई को लेकर शुभंकर ने थाने में विवाद किया और आक्रोशित होकर थाना परिसर में तोड़फोड़ की।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा है कि गुढ़ियारी थाने में हुई तोड़फोड़ और टीआई के साथ मारपीट के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा और पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला को इस्तीफा दे देना चाहिए। दोषी के घर में बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी की है। मेनन ने कहा, बीजेपी छत्तीसगढ़ को बिहार बनाने की तैयारी कर चुकी है। इस तरह कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

काम में बाधा डालने और थाने में तोड़फोड़ पर FIR दर्ज : नॉर्थ DCP

इस मामले में नॉर्थ DCP दीपमाला कश्यप ने बताया कि आज दोपहर की घटना है। D.J वाहन छोड़ने के लिए शुभांकर द्विवेदी आया था। इस दौरान उसने थाने में विवाद करते हुए तोड़फोड़ की। तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर शासकीय कार्य में बाधा डालने और तोड़फोड़ करने को लेकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button