Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

CJP के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान, कहा- वातावरण अशांत न हो इसलिए सरकार ने उठाए विशेष कदम

रायपुर। काक्रोच जनता पार्टी के दिल्ली में प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले समय हुए आंदोलन में हजारों की संख्या में असामाजिक तत्व घुस गए थे. सरकार नहीं चाहेगी कि दोबारा ऐसी स्थिति बने और असामाजिक तत्वों के घुसने से वातावरण अशांत हो, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विशेष कदम उठाए हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके साथ गन्ने की कीमत बढ़ाने पर कहा कि कवर्धा में किसान आंदोलित थे. कवर्धा गन्ना उत्पादक क्षेत्र है. किसान नेताओं से मुलाकात में गन्ने की कीमत को लेकर चर्चा हुई. पहले गन्ने की कीमत 355 रुपये प्रति क्विंटल थी, जिसे बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, इसके बाद किसानों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है.

वहीं चरणदास महंत के एक नहीं थे बंटे थे, इसलिए चुनाव हारे. अब हम एक हैं. 2028 में चुनाव जीतकर आएंगे. इस पर सीएम साय ने कहा कि यह ख्याली पुलाव है, वे सपना देखते रहें. एक समय था, जब कांग्रेस पूरे देश में एकछत्र राज करती थी, लेकिन उनकी कथनी और करनी में अंतर है. लोगों को धोखा देने, झूठ और फरेब की वजह से कांग्रेस लगातार सिमटती जा रही है. आने वाले समय में कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो जाएगी कि वे ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे, इसलिए वे सपना देखते रहें.

कांग्रेस पहले सोनिया पर जवाब दे- ओपी चौधरी

वहीं सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर करने की साजिश की है. इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कांग्रेस को इस मामले में जवाब देना चाहिए. सोनिया गांधी भारत की नागरिक बनने से पहले वोटर बन गई थी. इस तरह से घुसपैठियों का प्रवेश नहीं होना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button