Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर ठग ने उनके मोबाइल नंबर से संचालित व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर लिया है और उनके परिचितों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर रहा है।

डॉ. सलीम राज की लोगों से अपील

मामले की जानकारी सामने आने के बाद डॉ. सलीम राज ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। डॉ. सलीम राज ने कहा कि मेरा व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और मेरे नाम से कुछ लोगों से रुपये की मांग की जा रही है। कृपया ऐसे किसी भी संदेश या अनुरोध पर विश्वास न करें और कोई भुगतान न करें।

व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने पर क्या करें?

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो जाए तो सबसे पहले संबंधित मोबाइल नंबर पर दोबारा लॉगिन करने का प्रयास करें। इसके लिए व्हाट्सएप ओटीपी के माध्यम से अकाउंट को रिकवर किया जा सकता है। यदि टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्रिय है तो अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।

इसके अलावा तुरंत अपने परिचितों और संपर्कों को सूचना दें कि आपके नाम से भेजे जा रहे किसी भी पैसे मांगने वाले संदेश पर भरोसा न करें। साथ ही व्हाट्सएप सपोर्ट को ईमेल के माध्यम से शिकायत करें और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button