Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

रायपुर में IPL मैच के दौरान दर्शकों से ओवरचार्जिंग का आरोप: छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत, RCB और BCCI के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

रायपुर। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित आईपीएल मैच के दौरान दर्शकों से कथित तौर पर मनमानी कीमत वसूलने का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी (CCS) ने इस संबंध में प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

संस्था के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने आरोप लगाया कि 10 मई को हुए आईपीएल मुकाबले में स्टेडियम के अंदर खाने-पीने की वस्तुओं को अत्यधिक कीमत पर बेचा गया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद दर्शकों को बाहर से पानी ले जाने की अनुमति नहीं थी, जिसका फायदा उठाकर 20 रुपये की पानी की बोतल 100 रुपये में बेची गई। इसी तरह समोसा और कोल्ड ड्रिंक जैसी वस्तुओं के दाम भी कई गुना अधिक वसूले गए।

CCS ने यह भी आरोप लगाया कि स्टेडियम के अंदर अधिकांश लेनदेन नकद में किया गया और ग्राहकों को किसी प्रकार की आधिकारिक रसीद नहीं दी गई। संस्था का दावा है कि इससे बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की आशंका है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि मैच देखने पहुंचे करीब 60 हजार दर्शकों से करोड़ों रुपये की अतिरिक्त वसूली की गई।

संस्था ने वित्त मंत्री से मांग की है कि जीएसटी विभाग और संबंधित एजेंसियों से पूरे मामले की जांच कराई जाए। साथ ही आगामी मैचों में इस तरह की स्थिति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने यह भी मांग की है कि यदि

अनियमितता साबित होती है तो संबंधित वेंडरों और आयोजकों पर जुर्माना लगाया जाए तथा वसूली गई अतिरिक्त राशि को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button