छत्तीसगढ़
बिरनपुर हिंसा: 17 लोगों को दोषमुक्त करने पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- अपने हिसाब से काम कर रहा न्यायालय…

रायपुर। प्रदेश के बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा मामले में मामले में 17 लोगों को बेमेतरा जिला न्यायालय ने दोषमुक्त करार दिया है. इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह न्यायलयीन प्रक्रिया है. अपने हिसाब से काम कर रहा है.
बता दें कि बेमेतरा जिला न्यायालय में अपर सत्र न्यायाधीश साक्षी दिक्षित की न्यायालय में विचारण किया गया है. 64 अभियोजन साक्षियों का कथन के बाद आज संदेह का लाभ देकर न्यायालय से सभी 17 लोगों को दोषमुक्त करार दिया गया है.




