Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

DGGI रायपुर की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ के GST घोटाला मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

रायपुर। DGGI रायपुर जोनल यूनिट ने करोड़ों के फर्जी जीएसटी क्रेडिट (ITC) मामले में ओम किरण इस्पात उद्योग के पार्टनर हरीश वाधवानी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि कंपनी ने बिना माल खरीदे ही फर्जी बिलों के आधार पर करीब 7 करोड़ का टैक्स लाभ लिया। यह लाभ उन कंपनियों के जरिए लिया गया, जो कागजों में तो मौजूद थी, लेकिन वास्तव में काम नहीं कर रही थी। 5 महीने पहले हरीश के भाई संतोष वाधवानी को भी 14 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया था।

जांच एजेंसी के अनुसार, हरीश वाधवानी पिछले 5 महीने से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कई अदालतों में अग्रिम जमानत की कोशिश की, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां से भी उसकी याचिका खारिज हो गई। इसके बाद डीजीजीआई ने उसे रायपुर से गिरफ्तार किया।

DGGI के मुताबिक, जांच में पता चला कि कंपनी ने बिना वास्तविक माल खरीदे फर्जी बिलों के आधार पर करोड़ों रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया और उसका इस्तेमाल भी किया। ओम किरण इस्पात उद्योग ने ऐसे कई कारोबारियों से बिल लिए, जिनके जीएसटी नंबर बाद में रद्द या सस्पेंड कर दिए गए थे। यह कार्रवाई एडिशनल डायरेक्टर जनरल सुजीत मलिक के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं हो सकता। इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button