Home
🔍
Search
Videos
Stories
क्राइमछत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध व्यक्ति से 17.90 लाख रुपये जब्त, पुलिस व ACCU की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। बिलासपुर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 17 लाख 90 हजार रुपये नगद के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। उक्त रकम के किसी अपराध से संबंधित होने के संदेह में पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है

जानकारी के अनुसार, आज बेलगहना पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर टीम चौकी बेलगहना के अपराध की विवेचना के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति टेंगनमाड़ा स्टेशन के पास दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और सीएसपी निमितेश सिंह को निर्देश देकर कार्रवाई करवाई।

अधिकारियों के निर्देश पर बेलगहना पुलिस एवं एसीसीयू बिलासपुर की टीम ने ग्राम टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन बजाज पिता अर्जुन बजाज उम्र 35 वर्ष, निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर होना बताया। उसके कब्जे से दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग बरामद किये गए, जिसमें नगदी रकम 10, 20 एवं 50 रुपये के कुल 81 बंडल नए करेंसी नोट थे। जब नोटों की गिनती की गई तो कुल 17 लाख 90 हजार रुपये होने पाए गए। पुलिस ने कैश को संदिग्ध एवं किसी अपराध से संबंधित होने की आशंका पर जब्त कर लिया है। फिलहाल, पुलिस व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे रकम के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button