Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

परमिट लेकर बस नहीं चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, बकाया वसूली अभियान भी चलेगा, परिवहन आयुक्त ने दिए निर्देश

रायपुर। लोकतंत्र सेनानी संघ के सहयोगी संगठन लोकतंत्र प्रहरी नारी शक्ति की बैठक बुधवार को प्रदेश कार्यालय उपासने निवास में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने की सहमति से नारी शक्ति के प्रदेश एवं रायपुर जिला पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की।

जारी सूची के अनुसार सीमा शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में साधना चक्रवर्ती, दीपाली चौधरी, लक्ष्मी यादव और अमृता श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रिया सिंह को प्रदेश महामंत्री, नंदिनी ठाकुर एवं सविता मौर्य को प्रदेश मंत्री, रेखा शर्मा को कोषाध्यक्ष, मेरी स्वामी को प्रदेश कार्यालय मंत्री, गायत्री साहू को मीडिया प्रभारी तथा पूर्णिमा चौकसे को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

रायपुर जिला इकाई में सीमा कटंककार को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा ज्योति देवांगन को उपाध्यक्ष, कमल रंधावा एवं हर्षिता लांजेवार को महामंत्री तथा ज्योति सरकार को मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं सुनीता पाठक को रायपुर संभागीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने संगठन को प्रदेश स्तर पर सक्रिय और सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए 28 जून को आयोजित होने वाले आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीमा शर्मा ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button