Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई: सिंचाई विभाग के कर्मचारी को हिरासत में लिया, एक लाख रुपये रिश्वत लेने का है आरोप

धमतरी। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग से जुड़े एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। आरोपी कर्मचारी की पहचान लखेश्वर साहू के रूप में हुई है। उस पर किसी कार्य के एवज में एक लाख रुपये लेने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को अपने कब्जे में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल टीम धमतरी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पर किसी काम को कराने के बदले एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। हालांकि मामले की पूरी परिस्थितियों और आरोपों की पुष्टि एसीबी की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद मामले में विस्तृत खुलासा किया जाएगा। कार्रवाई को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग एसीबी की आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button