Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

28 जनवरी से राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता : रायपुर में होगा आयोजन, 300 से ज्यादा दिव्यांग खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रायपुर। राजधानी रायपुर में 28, 29 और 30 जनवरी को 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा परिसर में होगी। यह आयोजन पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन और रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें राज्य व देश स्तर पर पहचान दिलाना है, ताकि भविष्य में छत्तीसगढ़ के पैरा एथलीट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। पत्रकार वार्ता में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता का मकसद हर वर्ग की प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। दिव्यांग खिलाड़ियों में अपार क्षमता होती है, जरूरत सिर्फ मंच और अवसर देने की है।

इन खेलों में होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता में ट्रैक और फील्ड दोनों तरह के इवेंट आयोजित किए जाएंगे। ट्रैक इवेंट्स में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ शामिल है। वहीं फील्ड इवेंट्स में लॉन्ग जंप, ऊंची कूद, तवा फेंक, गोला फेंक और भाला फेंक जैसे खेल होंगे।प्रतियोगिता में T-11, T-12, T-13, T-40, T-41, T-42, T-44, T-45, T-46, T-47 और T-54 कैटेगरी के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये कैटेगरी दृष्टिबाधित और अस्थिबाधित खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं।

तीन आयु वर्गों में होगी प्रतियोगिताएं

प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ी तीन वर्गों में हिस्सा ले सकेंगे। सब जूनियर वर्ग 8 से 15 वर्ष के लिए, जूनियर वर्ग 15 से 20 वर्ष के लिए और सीनियर वर्ग 21 वर्ष और उससे ऊपर के प्रतिभागियों के लिए निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनके साथ 50 अटेंडर, टीम मैनेजर, 50 से अधिक ऑफिशियल, कोच, वालंटियर और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। सभी प्रतिभागियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की गई है।

खिलाड़ियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए रंगारंग खेल आयोजन के साथ सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जो नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी की ओर से उपहार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के साथ प्रतियोगिता के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, डिकेंस टंडन, सचिव किशनलाल, विभीषण निषाद, हारून बेग सहित अन्य पदाधिकारी और आयोजक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button