Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

स्वीकृत निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में करें पूरा : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर स्वीकृत, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों एवं निर्माण एजेंसियों को सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), शिक्षा विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों में पूर्व एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने और प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।

कलेक्टर ने वीबी जी राम जी के तहत स्कूलों में स्वीकृत स्मार्ट टॉयलेट, दीवार निर्माण, फर्श निर्माण सहित अन्य छोटे-बड़े कार्यों को तत्काल पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

नवा रायपुर में प्रस्तावित हाईराइज बिल्डिंग के निर्माण के संबंध में कलेक्टर ने अग्निशमन व्यवस्था, जल की पर्याप्त उपलब्धता तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण एवं उससे जुड़ी व्यवस्थाओं में सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक पहलुओं को प्राथमिकता दी जाए।

इस दौरान रायपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने हाईराइज बिल्डिंग में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button